
20 अगस्त 2026
आदरणीय श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज, भारत वर्ष सादर जय जिनेन्द्र ➡️➡️➡️➡️➡️➡️➡️➡️➡️➡️ सोनागिर सिद्ध क्षेत्र गोलालारे जैन समाज के जैन सेवा सदन का जो निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें 5-5 हजार वर्ग फीट के दो हाल का आरसीसी का कार्य पूरा हो गया है ।ईट चिनाई का कार्य चल रहा है जो 30.08.26 तक पूरा हो जाएगा। हमारे महासचिव श्री अजय जी का कहना है कि दीपावली तक दोनों हाल समाज को सौंप देंगे। न्यास इसी हाल के ऊपर प्रथम व द्वितीय मंजिल में कुल 20 कमरे बना रहा है। प्रथम तल के 10 कमरों की छत की ढलाई 07.08.26 को हो चुकी है और दूसरी मंजिल के 10 कमरों की छत का कार्य शुरू हो गया है उसकी छत ढलाई भी सितंबर के प्रथम सप्ताह यानी जन्माष्टमी तक हो जायेगी। न्यास इन कमरों के निर्माण में सहयोगी/दानदाता/पुण्यार्जक के लिए समाज से सहयोग की अपील कर रहा है। न्यास ने समस्त जैन समाज को यह अवसर प्रदान किया है कि वे सोनागिर सिद्ध क्षेत्र गोलालारे जैन समाज के बनने वाले राष्ट्रीय गौरव स्थल जिसे जैन सेवा सदन नाम से जाना जायेगा उसमें एक कमरे निर्माण के पुण्यार्जक बनकर अपने अपने पुण्य का संचय कीजिए। ये सभी कमरे सोनागिर सिद्ध क्षेत्र में पधारे यात्रियों की सेवार्थ हेतु उपलब्ध रहेंगे। इस पुनीत कार्य में कोई भी जैन समाज का दानदाता बन सकता है। न्यौछावर राशि 5.51 लाख एक कमरे की है। हमें यह भी बता रहे हैं कि एक मंजिल का निर्माण क्षेत्र 5800 वर्ग फीट है जिसमें मात्र 10 कमरे बन रहें हैं यह हमारे कार्य की गुणवत्ता रहेंगी। कृपया इस मैसेज को अपने सभी परिचित, मित्रों व रिश्तेदारो के बीच भेजिए, हमने जो अवसर समाज को उपलब्ध किया है उसका लाभ लीजिए। विनीत अनिल जैन, अध्यक्ष भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन सेवा न्यास सोनागिर सिद्ध क्षेत्र जिला दतिया मध्य प्रदेश भारत 8319975527 20.08.26