Event28 Jun 2026
अपील
ट्राली सीमेंट 21,000/-गम्बर गोलालारे जैन सेवा न्यास सोनागिर सिद्ध क्षेत्र जिला दतिया मध्य प्रदेश
www:golalarejain.org
Ph-8319975527
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
आदरणीय
समस्त सदस्य,
भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन समाज, भारत वर्ष
जय जिनेन्द्र
परमात्मा की असीम कृपा से आप सभी स्वस्थ्य, सकुशल व आनन्द पूर्वक होंगे, यही हमारी मंगलकामना है ।
यह सर्वविदित हो गया है कि भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन समाज सोनागिर सिद्ध क्षेत्र में अपने नवगठित न्यास के माध्यम से गोलालारे जैन समाज का राष्ट्रीय स्तर का गौरव स्थल जिसे "जैन सेवा सदन"के नाम से देश भर में जाना जायेगा,उसका निर्माण शुरू हो गया है जो कि 1.00 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित होगा । न्यास के पास 50000वर्ग फीट की रजिस्ट्री गत वर्ष हो चुकी है।25000 हजार की 30.06.26 को होना प्रस्तावित है ,शेष 31.12.26 तक होना प्रस्तावित है।
जैन सेवा सदन में निम्न भवनों का निर्माण होना प्रस्तावित है -
-स्वाध्याय भवन
-जैन मन्दिर, ध्यान केन्द्र/मन्दिर -संलेखना कक्ष
-संत भवन आहार शाला सहित -आधुनिक धर्मशाला
-सामूहिक शयन कक्ष
-भोजनशाला
-कार्यलय
-गोलालारे जैन सूचना केन्द्र
-आश्रम (वात्सल्य भवन)
-1बीएचके फ्लैट
-प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र
-कैम्पस को मनोहर व हरा-भरा बनायें रखने के लिए 50% क्षेत्र यानी 50000 वर्ग फीट में गार्डन
-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सहित और
-भव्य लाल पत्थर का प्रवेश द्वार
इस निर्माण कार्य में 10 वर्ष का समय लग सकता है। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 30 -32 करोड़ होगी। प्रोजेक्ट तीन फेस में तैयार होगा। अभी प्रथम फेस का निर्माण कार्य शुरू हैं जिसमें
-स्वाध्याय भवन,
-श्री 1008 मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, ध्यान केन्द्र/मन्दिर,
-आधुनिक धर्मशाला, -गार्डन,
-भव्य प्रवेश द्वार,
-वाटर हार्वेस्टिंग,
-भोजन शाला
-चार दीवारी आदि
मान्यवर , हम सभी को पुनः स्मरण करा रहे हैं कि निर्माणधीन जैन सेवा सदन को मात्र धर्मशाला और मन्दिर तक मानने की ग़लती ना करें। बल्कि प्रस्तावित निर्माणधीन जैन सेवा सदन देशभर में निवासरत गोलालारे जैन समाज की आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए धर्म, संस्कार, संस्कृति, मानव सेवा व अपनी समाज की सेवा एक ऐतिहासिक केन्द्र कहलायेगा जिस पर वर्तमान और आगे आने वाली पीढ़ियां गौरन्वित हो सके और वहां से श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज की निरन्तर धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक, शैक्षणिक और समर्पित सेवा भाव की बाहार हमेशा बहती रहेगी। वृहत्तर प्रबंधन के लिए हमने कम से कम 108 संस्थापक न्यासी बनाने का लक्ष्य मार्च 2027 तक रखा है।
हम समस्त गोलालारे जैन समाज के आम व खास, प्रतिष्ठित, श्रेष्ठी, धर्म निष्ठ व दानवीर व्यक्तित्व के धनी सभी आमों खास व सामान्य से सामान्य से आव्हान करते हुए बहुत ही आत्मीय आग्रह करते हैं कि पिछले 70-75 की प्रतीक्षा के बाद गोलालारे जैन समाज को यह अवसर प्राप्त हुआ है कि अपनी जन्मभूमि भिण्ड जिले के सबसे नजदीक प्रमुख सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में निर्माणधीन जैन सेवा सदन के पुण्यार्जक व ऐतिहासिक कार्य में अपनी चंचला लक्ष्मी को दान करने व पुण्यार्जक कार्य सहभागी बनने का सौभाग्य "भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन सेवा न्यास" के माध्यम से प्राप्त हुआ है।समय का लाभ लीजिए और अपने अपने सौभाग्य को प्राप्त कर अपने पूर्वजों, परिवार जनों व अपने जीवन के यादगार क्षणों को चिरस्थाई शिलालेख में दर्ज/बनाए रखने के लिए इस महान पुनीत कार्य में सहयोगी बने।
विनीत
बोर्ड आफ ट्रस्टी
भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन सेवा न्यास सोनागिर सिद्ध क्षेत्र जिला दतिया मध्य प्रदेश
दिनांक 25.06.26
8319975527
हमारी दान योजनाएं
🟰🟰🟰🟰🟰
1/108 संस्थापक न्यासी सहयोग राशि 5.00 लाख
2/निर्माण सारथी 101000/-
3/निर्माण मित्र 51,000/-
4/ सोनागिर सिद्ध क्षेत्र भूमि दान योजना,दो गज जमीन के 2100/-इस योजना में 51000/- दान देने पर भी दान दाता का नाम शिलालेख पर चिरस्थाई पर दर्ज होगा।
5/मन्दिर जी का निर्माण 24 पिलरों पर होगा और हर पिलर हमारे 24 तीर्थंकर के प्रतीक होगे, सहयोग राशि 2.51 लाख।
6/जैन सेवा सदन में एक कमरा निर्माण हेतु 5.51 लाख
7/जैन सेवा सदन में बडा कमरा निर्माण हेतु 7.51 लाख
8/ एक गज बाऊण्डी वाल 5100/-
9/50 किलो वांट डीजी सेट।
10/ लिफ्ट
11/ सौर्य उर्जा 50000 एक किलो वांट
12/वाटर हार्वेस्टिंग 3.51 लाख
13/ गार्डन में अपने पूर्वजों के नाम से एक पेड़ और चबूतरा सहयोग राशि 51000/-
14/संत भवन की आहारशाला 21.00 लाख
15/जैन सेवा सदन में भोजन शाला 21.00 लाख
16/ सल्लेखना कक्ष 21.00 लाख।
17/ध्यान केन्द्र/मन्दिर 31.00 लाख
18/ भव्य प्रवेश द्वार (बुक)
19/पुस्तकालय 11.00 लाख
20/ मन्दिर जी निर्माण में सहयोग श्रावक की श्राद्ध अनुसार स्वीकार है।
21/मन्दिर जी में तीन वेदियां है प्रत्येक वेदी की न्यौछावर राशि 21.00 लाख।
22/एक ट्राली रेत 11,000/-
23/एक ट्राली गिट्टी 11,000/-
24/एक ट्राली ईट 11,000/-
25/-एक
Read More→