
20 अगस्त 2026
श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज कल्याण समिति (रजिस्टर्ड), ग्वालियर
दिनांक: 15.08.2026
आदरणीय श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज, भारत वर्ष,
आप सभी को विदित होगा कि श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज कल्याण समिति, ग्वालियर द्वारा वर्ष 2025 से राष्ट्रीय स्तर पर "गोलालारे जैन राष्ट्रीय गौरव सम्मान" प्रदान करने की शुरुआत की गई थी।
वर्ष 2025 के सम्मानित व्यक्तित्व:
यह प्रथम सम्मान भारत वर्षीय दिगम्बर गोलालारे जैन सेवा न्यास के महासचिव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सोनागिर सिद्ध क्षेत्र में निर्माणाधीन जैन सेवा सदन के स्वाध्याय भवन के पुण्यार्जक श्री अजय कुमार जैन (सुपुत्र श्री उत्तम चंद जैन, बरोही वाले, जनता आयरन फाउंड्री, ग्वालियर) को प्रदान किया गया था।
दिनांक 11.08.2026 को श्री दिगम्बर गोलालारे जैन कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वर्ष 2026 के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समाज की किसी भी संस्था या व्यक्ति को निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेष एवं उत्कृष्ट सेवा व समर्पण हेतु प्रदान किया जाएगा:
समस्त दिगम्बर गोलालारे जैन समाज (भारत वर्ष) की संस्थाओं और सदस्यों से निवेदन है कि अपने आवेदन निर्धारित तिथि (31.08.2026) तक नीचे दिए गए पते या व्हाट्सएप नंबर पर प्रेषित करें। (नोट: इस संबंध में ग्वालियर समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।)
प्रेषक / संपर्क सूत्र:
अनिल जैन (अध्यक्ष)
श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज कल्याण समिति, ग्वालियर