← समाचार पर वापस जाएं
कार्यक्रम घोषणा

क्षमावाणी पर्व एवं मिलन समारोह २०२६

22 मार्च 2026

क्षमावाणी पर्व एवं मिलन समारोह २०२६

दिगम्बर जैन गोलालारे समाज द्वारा इस वर्ष क्षमावाणी पर्व एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समाज के सभी बंधुओं एवं परिवारों से सादर निवेदन है कि इस पावन पर्व पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम में सामूहिक क्षमावाणी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, एवं भव्य भोज का आयोजन किया जाएगा।