समाचार
प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण
22 मार्च 2026
दिगम्बर जैन गोलालारे समाज की शैक्षणिक समिति द्वारा इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन समिति के पास अवश्य जमा करें।
